लाइव न्यूज़ :

एससी/एसटी एक्ट: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज हैं बीजेपी के दलित सांसद, मोदी सरकार से रखी ये मांग

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 22, 2018 10:45 IST

सांसदों ने मांग रखी कि इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएं। सूत्रों के मुताबिक नाराज सांसदों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ एक समीक्षा याचिका दायर करने को भी कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्चः सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के सख्त प्रावधानों को कम करने का आदेश दिया है। इससे नाराज बीजेपी सांसदों ने सरकार से दखल देने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को बीजेपी के दलित सांसदों ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री थावर चंद गहलोत से मुलाकात की। सांसदों ने मांग रखी कि इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएं। सूत्रों के मुताबिक नाराज सांसदों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ एक समीक्षा याचिका दायर करने को भी कहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी की सरकार में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का कल का आदेश चिंता का विषय है। इस वक्त अनुसूचित जाति, जनजाति और निचले वर्ग में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। हमें लगता है कि देशहित में इस फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर की जानी चाहिए।'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरे देश में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने कहा, 'लोग तो हत्या और डकैती के फर्जी केस में भी फंसाए जाते हैं। सिर्फ दलित अत्याचार के फर्जी केस से बचाने का प्रयास क्यों किया जाता है। क्यों पहले से पिछड़ों को और दबाया जा रहा है।' 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अदालत का फैसले का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय होगा। यह भी पढ़ेंः SC/ST एक्ट में सरकारी अफसरों की तुरंत गिरफ्तारी जरूरी नहीं, ले सकते हैं अग्रिम जमानत: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण)  अधिनियम 1989  के मामले में सुनवाई करते हुए साफ कर दिया है कि अब इस मामले में तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी और गिरफ्तारी के पहले जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार से संबंधित मामले में अग्रिम जमानत दी जा सकती है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि अग्रिम जमानत हर मामले में नहीं लेकिन जिस मामले में जरूरी हो वहां अग्रिम जमानत दी जा सकती है। इसके लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहमती लेना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना है कि इस एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील