लाइव न्यूज़ :

पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की फिर फटकार, 2 घंटे ही जलेंगे, ग्रीन पटाखे सिर्फ दिल्ली NCR के लिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 30, 2018 13:33 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के अवसर पर तमिलनाडु में पटाखे चलाने के लिए भी दो घंटे की समय सीमा तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि किस राज्य में कब दो घंटे पटाखें जलाए जाने हैं, इसका फैसला राज्य सरकार करेगी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार(30 अक्टूबर) को फिर से पटाखों को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलेंगे। इसके साथ ही कहा देश के बाकी हिस्सों में सामन्या तौर पर ही पटाखे जालाए जाएंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी कीमत पर पटाखे सिर्फ दो घंटे ही जलाए जाएंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के अवसर पर तमिलनाडु में पटाखे चलाने के लिए भी दो घंटे की समय सीमा तय कर दी है। राज्य सरकार को इसके लिए निर्देश दिए हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि किस राज्य में कब दो घंटे पटाखें जलाए जाने हैं, इसका फैसला राज्य सरकार करेगी।  बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले पटाखें रात आठ बजे से दस बजे तक जलाए जाने के निर्देश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा,  तमिलनाडु, पुडुचेरी जैसे स्थानों पर पटाखे फोड़ने के लिए समय में बदलाव होगा लेकिन यह अवधि दिन में दो घंटे से अधिक नहीं होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि दिवाली पर ग्रीन पटाखे का उपयोग करने के बारे में दिया गया उसका आदेश दिल्ली-एनसीआर के लिए था, भारत के सभी राज्यों के लिए नहीं। 

दिल्ली में मौसम में प्रदूषण को बढ़ते देख सुप्रीम कोर्ट का फैसला 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति मंगलवार को सुबह ‘गंभीर’ होने के कगार पर पहुंच गई। पड़ोसी राज्यों में भारी मात्रा में पराली जलाने से इस मौसम में प्रदूषण की सबसे खराब स्थिति है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 397 दर्ज की गई जो गंभीर स्तर से तीन अंक नीचे और इस मौसम में प्रदूषण के लिहाज से सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के 17 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीदिवालीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी