लाइव न्यूज़ :

अस्थाना के खिलाफ शिकायत करने वाले सना को सुरक्षा दें पुलिस - सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के समन पर रोक लगाने से

By हरीश गुप्ता | Updated: November 1, 2018 15:53 IST

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद पुलिस को सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत करने वाले व्यापारी सतीश सना को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति यू. यू. ललित और न्यायमूर्ति के. एम. जोसफ की पीठ ने सना के खिलाफ जारी सीबीआई के समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

इसके अलावा सना की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए. के. पटनायक की मौजूदगी में अपना बयान दर्ज कराने की मांग की थी.

सीबीआई ने सना की शिकायत पर अस्थाना के खिलाफ 15 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था. सना ने सोमवार को शीर्ष अदालत से अस्थाना के खिलाफ जांच जारी रहने के दौरान जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने और पूछताछ के लिए सीबीआई के समन पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी. सना की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने कहा कि उनके मुवक्किल की जान को खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा देने की जरूरत है.

पीठ ने कहा कि अगर उनकी जान को खतरा है तो वह जरूरी कदम उठाएगी. सना ने दावा किया था कि विशेष निदेशक अस्थाना ने मांस निर्यातक मोइन कुरैशी को जांच एजेंसी से क्लीन चिट दिलवाने में मदद की. सना ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत 29 अक्तूबर को कार्यवाही में शामिल होने के लिए उन्हें सीबीआई ने जल्दबादी में नोटिस जारी किया है.

सना ने कहा कि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और जांच की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के निर्देशानुसार जब भी बुलाया जाएगा वह दिल्ली आ जाएंगे.रिश्वतखोरी केस में डीएसपी देवेंद्र, बिचौलिया मनोज अदालत में पेश : सीबीआई ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अपने डीएसपी देवेंद्र कुमार और बिचौलिये मनोज प्रसाद को पेश किया. सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में देवेंद्र और मनोज को गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोरी के इस मामले में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का भी नाम है.

देवेंद्र ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी. वकील राहुल त्यागी के जरिए दायर जमानत याचिका में देवेंद्र ने अपनी हिरासत को 'अवैध' करार दिया और रिहाई की गुहार लगाई. इस मामले में बिचौलिये के रूप में मनोज प्रसाद और सोमेश प्रसाद को भी नामजद किया गया है.

व्यापारी सतीश सना ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया गया था कि मांस कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ केस में जांच अधिकारी होने के नाते डीएसपी देवेंद्र शिकायतकर्ता को बार-बार सीबीआई दफ्तर बुलाकर उसे परेशान कर रहा था. देवेंद्र क्लीन चिट की एवज में 5 करोड़ रुपए की रिश्वत देने के लिए बाध्य कर रहा था.

टॅग्स :राकेश अस्थानाआलोक वर्मासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये