लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई कैप वेंचर्स लि. को दिया निर्देश, कहा- आम्रपाली की परियोजनाओं के वित्तपोषण पर दस दिन में करे फैसला

By भाषा | Updated: December 19, 2019 05:26 IST

शीर्ष न्यायालय ने अदालत के रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमानी को एसबीआईकैप वेंचर्स को आवेदन करने और परियोजनाओं के बारे में जरूरी सूचनाएं देने को कहा है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने एसबीआई कैप वेंचर्स लि. को अब ठप पड़े आम्रपाली समूह की अटकी परियोजनाओं के वित्तपोषण पर 10 दिन में फैसला करने का निर्देश दिया है। एसबीआईकैप वेंचर्स सरकार प्रायोजित सस्त और मध्य आय वर्ग के आवास के लिए विशेष सुविधा (एसडब्ल्यूएएमआईएच) का प्रबंधन करती है।

शीर्ष न्यायालय ने अदालत के रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमानी को एसबीआईकैप वेंचर्स को आवेदन करने और परियोजनाओं के बारे में जरूरी सूचनाएं देने को कहा है। वेंकटरमानी को आम्रपाली समूह की संपत्तियों के लिए संरक्षक नियुक्त किया गया है।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा, ‘‘हम रिसीवर से अनुरोध करते हैं कि वे एसबीआईकैप वेंचर्स से बातचीत करे और जरूरी सूचना उपलब्ध कराए। एसबीआईकैप वेंचर्सको जरूरी सूचना के आधर पर दस दिन में फैसला करना होगा और अपना प्रस्ताव देना होगा।

शीर्ष अदालत ने बनर्जी को सरकार के स्वामित्व वाले मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन (एमएसटीसी) द्वारा आम्रपाली समूह की संपत्तियों की बिक्री पर स्थिति रिपोर्ट को लेकर हलफनामा देने को भी कहा है।

टॅग्स :आम्रपाली ग्रुपसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब