लाइव न्यूज़ :

सावरकर की शख्सियत "भारत रत्न" से ऊपर, देश में आ चुका है "सावरकर युग" : केंद्रीय सूचना आयुक्त

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:56 IST

Open in App

(हर्षवर्धन प्रकाश)

इंदौर (मप्र), 28 नवंबर हिंदुत्व की राजनीतिक विचारधारा के प्रणेता माने जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर की शख्सियत को ‘‘भारत रत्न’’ से ऊपर बताते हुए केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहूरकर ने कहा कि अगर सावरकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं भी मिलता है, तो भी उनका कद अप्रभावित रहेगा क्योंकि देश में "सावरकर युग" का आगमन पहले ही हो चुका है।

इंदौर साहित्य महोत्सव में शामिल होने आए माहूरकर ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि सावरकर (की शख्सियत) भारत रत्न से ऊपर है। अगर उन्हें यह सम्मान मिलता है, तो अच्छी बात है। लेकिन अगर उन्हें यह सम्मान नहीं भी मिलता है, तो भी इससे उनके कद पर कोई फर्क नहीं पडे़गा क्योंकि देश में सावरकर युग का आगमन हो चुका है।’’

‘वीर सावरकर : द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ पुस्तक के लेखक ने कहा, ‘‘पहले हम सोच तक नहीं पाते थे कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हट भी सकता है। लेकिन इस अनुच्छेद को हटा दिया गया। यह कदम देश में सावरकर युग के आगमन का प्रतीक है।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि राज्य की सत्ता में आने पर वह "भारत रत्न" के लिए सावरकर के नाम की सिफारिश पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार से करेगी। इसके अलावा, अलग-अलग दक्षिणपंथी संगठन भी सावरकर को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की मांग पिछले कई साल से कर रहे हैं।

माहूरकर ने सावरकर को भारत की ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का पितामह" बताया और दावा किया कि हिंदुत्व के इस विचारक ने गुलाम भारत में कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण की कथित नीति और मुस्लिम लीग की हरकतों को देखकर देश के विभाजन के खतरे को काफी पहले ही भांप लिया था। केंद्रीय सूचना आयुक्त ने कहा, ‘‘भारत का विभाजन राष्ट्रीय सुरक्षा का ही मामला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos