लाइव न्यूज़ :

सौमित्र ने अपने ऊपर ‘बायोपिक’ की शूटिंग पूरी की, जीवन पर ‘डॉक्यूमेंटरी’ अधूरी रही

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले सौमित्र चटर्जी ने अपनी ‘बायोपिक’ की शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन उनके जीवन पर आधारित ‘डॉक्यूमेंटरी’ की शूटिंग अधूरी रह गई।

मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के चलते उनकी ‘बायोपिक’ ‘(अभिजान) की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा हुआ था और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शूटिंग की अनुमति दिए जाने के बाद उन्होंने कोलकाता में दो स्थानों पर शेष तीन दिनों का काम पूरा किया था।

‘अभिजान’ 1962 में रिलीज हुई सत्यजीत रे की फिल्म का भी नाम था जिसमें चटर्जी ने टैक्सी चालक की भूमिका निभाई थी।

प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने बताया, ‘‘शूटिंग के दौरान वह अपने ही अंदाज में रहे। उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय थी।’’

अभिनेता- निर्देशक परमब्रत चटर्जी बायोपिक बना रहे थे जिसमें जीशू सेनगुप्ता ने युवा सौमित्र की भूमिका निभाई है जबकि जीवन के बाद के चरण की भूमिका उन्होंने खुद निभाई।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता ने अपने जीवन के विविध पक्षों पर एक डॉक्यूमेंटरी बनाने पर भी सहमति दी थी। इसकी की शूटिंग सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू हुई थी।

‘डॉक्यूमेंटरी’ के कुछ हिस्से की शूटिंग सात अक्टूबर को तय थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos