लाइव न्यूज़ :

सऊदी सरकार ने मुस्लिम समझकर दफनाए गए हिंदु व्यक्ति की कब्र का पता लगाया: केन्द्र ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि सऊदी अरब सरकार ने वहां मुस्लिम समझकर दफनाए गए हिंदू व्यक्ति की कब्र का पता लगा लिया है और उसके शव को वापस भारत भेजने पर विचार किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने अदालत को यह भी बताया कि जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शव को वापस भेजने के लिये सऊदी की एक अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया गया है कि जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों द्वारा मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र में उसका धर्म गलत लिखा होने की वजह से हिंदू व्यक्ति के शव को गलती से मुस्लिम रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया।

एक महिला ने शव हासिल करने के भरसक प्रयास के बाद मार्च में उच्च न्यायालय का रुख कर विदेश मंत्रालय को जल्द से जल्द शव का पता लगाने और तय समय में उसे भारत लाने का निर्देश देने की अपील की थी।

इस मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से पेश केन्द्र सरकार के स्थायी वकील रिपुदमन सिंह भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की पीठ को बताया कि शव वापस लाने के लिये सभी कदम उठाए गए हैं।

अदालत ने मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार करने के बाद न्यायमित्र नियुक्त किया है, जिसे इस तरह के मामलों में सरकार की मदद करने का अनुभव है।

अंजू शर्मा ने अपने वकील सुभाष चंद्र द्वारा दायर की गई याचिका में कहा है कि पति की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार ने अधिकारियों से शव को वापस लाने का अनुरोध किया था।

संजीव कुमार (51) सऊदी अरब में काम करते थे। 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव वहां एक अस्पताल में रखा रहा था।

याचिका में कहा गया है, ''भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने स्पष्टीकरण दिया कि जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आधिकारिक अनुवादक की गलती की वजह से ऐसा हुआ, जिसने गलती के मृत्यु प्रमाण पत्र पर उनका धर्म इस्लाम लिख दिया। उन्होंने आधिकारिक अनुवाद एजेंसी का माफीनामा भी साझा किया है। ''

याचिका में यह भी कहा गया है कि न तो महिला ने और न ही परिवार के किसी सदस्य ने सऊदी अरब में कुमार के शव को दफनाने की अनुमति दी थी।

इसके बाद महिला ने जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से अपने पति के शव को कब्र से निकालने के लिये स्थानीय अधिकारियों से अपील करने का अनुरोध किया था।

याचिका में कहा गया है, ''दुर्भाग्यवश, याचिकाकर्ता के पति के देहांत के सात सप्ताह बाद भी अधिकारी संजीव कुमार के शव को भारत लाने के लिये जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में नाकाम रहे हैं।''

याचिका में अदालत से अपील की गई है कि वह केन्द्र सरकार को जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ इस लापरवाही के लिये उचित विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दे। साथ ही अधिकारियों को सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और मृतक की पत्नी को दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग