लाइव न्यूज़ :

भाजपा के हरियाणा प्रमुख का जींद में प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करेगा सर्व समाज : भाकियू

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:48 IST

Open in App

जींद, 24 अप्रैल भारतीय कियान यूनियन (भाकियू) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने शनिवार को कहा कि जींद में भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का जो प्रस्तावित कार्यक्रम है उसका काले झंडे दिखाकर सर्व समाज, किसान विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ को जींद में किसी सूरत में नहीं आने दिया जाएगा क्योंकि इस तरह के कार्यक्रमों में भाजपा नेता आकर समाज के भाईचारा को तोडऩा चाहते है। उन्होंने कहा कि खटकड़ टोल पर किसान, सर्व समाज के लोग रविवार को पहुंचेंगे तथा वहां से फेस मॉस्क लगा कर, काले झंडे लेकर जींद जाएंगे जहां पर प्रस्तावित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को आना है।

पालवां ने कहा कि किसानों के धैर्य, संयम की परीक्षा गठबंधन सरकार न ले। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर चार महीने से अधिक समय से दिल्ली बॉर्डर पर अपने परिवारों के साथ धरना दे रहे है, जिन कानूनों को किसान के पक्ष में केंद्र सरकार बता रही है उन कानूनों को किसान नहीं चाहते तो क्यों इन कानूनों को लागू सरकार कर रही है। उनका कहना था कि ये तीनों कानून वापिस होने के बाद ही किसान घर वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई