लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha Election: वोट डालने के बाद छपरा में गई 2 की जान, एक की स्थिति गंभीर, दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप, जानें अपडेट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2024 14:22 IST

Saran Lok Sabha Election: राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के मतदान केंद्र पर पहुचने के बाद भाजपा और राजद के कार्यकर्ता आक्रोषित होकर आपस में भीड़ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देSaran Lok Sabha Election: दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।Saran Lok Sabha Election: चुनावी बवाल के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।Saran Lok Sabha Election: पुलिस लगातार घटनास्थल पर कैंप भी कर रही है।

Saran Lok Sabha Election: बिहार में एक बार फिर से चुनावी हिंसा की घटना सामने आने लगी है। सारण लोकसभा क्षेत्र से पहली घटना सामने आई है। दरअसल, छपरा में सोमवार को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या पर बूथ कब्जा करने का आरोप लगा था और जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद मंगलवार की सुबह हुए अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक की मौत पटना पीएमसीएच में हुई है। जबकि तीसरे की स्थिति भी गंभीर बई हुई है। मृतकों में चंदन राय और गुड्डू राय के रूप में हुई है, जबकि मनोज राय की स्थिति गंभीर है। वहीं इस बवाल के बाद जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। चुनावी बवाल के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

वहीं पुलिस लगातार घटनास्थल पर कैंप भी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। घटना मुफस्सिल थाना के तेलपा भिखारी चौक के समीप घटित हुई है। मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को मतदान के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी।

राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के मतदान केंद्र पर पहुचने के बाद भाजपा और राजद के कार्यकर्ता आक्रोषित होकर आपस में भीड़ गए थे। एक तरफ जहां रोहिणी आचार्य ने मोर्चा संभाला था। वहीं दूसरी ओर भाजपा के तरफ से रमाकांत सिंह सोलंकी ने मोर्चा संभाला था। जिसके बाद राजद कार्यकर्ताओ और स्थानीय लोगों में बकझक और पत्थरबाजी हो हुई थी।

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इसके बावजूद तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आज मंगलवार को दुबारा से दोनों गुट आपस मे भीड़ गए दोनों गुट में गोलीबारी हो गई। इसमे दो लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपसी तनाव और पत्थरबाजी के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई थी।

लेकिन पुलिस की सक्रियता कम रही। देर शाम में पुलिस पेट्रोलिंग करने के बाद शांत हो गए थे। लेकिन आज फिर से तनाव बढा और घटना घट गई। इधर, घटना के बाद राजद प्रत्य़ाशी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। पीएमसीएच पहुंची रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा हताशा में है। चुनाव में हार के डर से अब हिंसा पर उतर आई है।

राजद के कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद गोली मारी गई है। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा वालों ने गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को मतदान के समय प्रत्याशी के नाते वह बूथों पर घूम रही थी। इसी दौरान जहां हिंसा हुई है, वहां भाजपा के लोगों ने उन्हें भद्दी- भद्दी गालियां दी। वहां भाजपा के फर्जीवाड़े का विरोध किया गया था।

इसी कारण मंगलवार सुबह राजद के तीन कार्यकर्ताओं को भाजपा वालों ने गोली मारी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा हमारी प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

तेजस्वी ने कहा कि चुनावी हिंसा में तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक शख्स को इलाज चल रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में ऐसी चीजों की कोई जगह नहीं है, प्रशासन के लोगों को इसे देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता कर रही है इंसाफ, भाजपा साफ।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सरनबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारतराष्ट्रवाद को धार देकर विपक्ष के पीडीए फार्मूले को काटेंगे सीएम योगी! लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा पूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई