लाइव न्यूज़ :

सारदा घोटाला : उच्चतम न्यायालय ने नलिनी चिदंबरम की अंतरिम राहत बढ़ाई

By भाषा | Updated: September 15, 2018 02:23 IST

पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ सारदा चिटफंड घोटाला मामले में तीन हफ्ते और कोई कठोर कार्रवाई नहीं करे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितम्बर : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आदेश दिया कि प्रवर्तन निदेशालय पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ सारदा चिटफंड घोटाला मामले में तीन हफ्ते और कोई कठोर कार्रवाई नहीं करे।

न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने यह आदेश दिया। पीठ को ईडी ने बताया कि उसे नलिनी की याचिका पर जवाब देने के लिए दस दिनों का वक्त चाहिए। नलिनी ने मामले में समन के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका को खारिज किए जाने को चुनौती दी है।

ईडी की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सोलीसीटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी ने कहा कि दस दिनों में जवाब दाखिल किया जाएगा।

नलिनी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा कि ईडी के जवाब के साथ प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए भी उन्हें वक्त चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘अंतरिम आदेश जारी रहेगा। दो हफ्ते में जवाब दाखिल किया जाना है और उसके बाद एक हफ्ते में प्रत्युत्तर।’’ इसके बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी।

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos