लाइव न्यूज़ :

शारदा घोटाला: तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष, पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय के खिलाफ आरोपपत्र दायर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:02 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के शारदा पॉन्जी घोटाला मामले में अपनी जांच के तहत शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष और वरिष्ठ पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। निदेशालय में सूत्रों ने कहा कि धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने आरोपों पर संज्ञान लिया है। एक सूत्र ने कहा, “ईडी ने कुणाल घोष, उनकी कंपनी स्ट्रेटजी मीडिया प्लस कम्युनिकेशंस, और सुमन चट्टोपाध्याय और उनकी सहयोगी कंपनियों दिशा प्रोडक्शन एंड मीडिया तथा एकदिन मीडिया के खिलाफ विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए), कोलकाता के समक्ष पूरक आरोपपत्र दायर किया है और अनुरोध किया कि आरोपियों को धनशोधन के तहत किये गए अपराधों और 96.55 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त संपत्तियों के मामले में दंड देने का अनुरोध किया। इनमें से 2.67 करोड़ की संपत्ति घोष की है जबकि 1.72 करोड़ रुपये की संपत्ति का स्वामी चट्टोपाध्याय है।”चट्टोपाध्याय आईकोर चिटफंड घोटाले में भी आरोपी है। घोष और चट्टोपाध्याय को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और अभी वे जमानत पर हैं। अब भंग हो चुके शारदा समूह के मालिक सुदीप्तो सेन अपने सहयोगी देबजानी मुखर्जी के साथ जेल की सजा भुगत रहे हैं। सूत्र के मुताबिक शारदा मीडिया ग्रुप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) घोष ने कथित तौर पर सेन को 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के शोधन में मदद की। चट्टोपाध्याय ने कथित तौर पर अपनी दो कंपनियों के माध्यम से फर्जी लेनदेन कर धनशोधन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos