लाइव न्यूज़ :

बजरंग बली को लेकर सियासी बयानबाजी पर गुस्साए संत समुदाय, बोले-अज्ञानी राजनेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

By भाषा | Updated: December 24, 2018 17:23 IST

भगवान हनुमान को कथित रूप से "दलित" बताकर विवादास्पद बयानबाजी की शुरूआत करने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कम्प्यूटर बाबा ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बजरंग बली को लेकर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी, तो संत समुदाय उनके खिलाफ मोर्चा खोल देगा। 

Open in App

बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर दिनों-दिन बढ़ती सियासी बहस पर कुपित संत समुदाय का कहना है कि भगवान शंकर के अवतार माने जाने वाले गदाधारी हिंदू देवता के बारे में अनर्गल टिप्पणियां बंद होनी चाहिये। 

साधु-संतों के 13 अखाड़ों की शीर्ष संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को "पीटीआई-भाषा" से फोन पर कहा, "जो अज्ञानी राजनेता बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं, वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिये।" 

उन्होंने कहा, "हनुमान भगवान शंकर के रुद्रावतार हैं। भगवान को जातियों में नहीं बांटा जा सकता। उचित होगा कि अब इस सिलसिले में सियासी बयानबाजी बंद कर दी जाये।" 

इस बीच, भगवान हनुमान को कथित रूप से "दलित" बताकर विवादास्पद बयानबाजी की शुरूआत करने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कम्प्यूटर बाबा ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बजरंग बली को लेकर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी, तो संत समुदाय उनके खिलाफ मोर्चा खोल देगा। 

कम्प्यूटर बाबा ने कहा, "भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर योगी आदित्यनाथ ने हद पार कर दी है। उन्हें बजरंग बली के साथ सनातन हिंदू धर्म के मतावलंबियों से भी माफी मांगनी चाहिये। वरना हम उनके विरुद्ध अदालत की शरण में जायेंगे। संत समुदाय उनके खिलाफ आंदोलन और अनशन करेगा, सो अलग।" 

तीसरे लिंग के साधु-संतों के किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने भी बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर सियासी बयानबाजी पर नाराजगी जतायी है। 

त्रिपाठी ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक बात है कि राजनेता अपनी दुकान चलाने के लिये बजरंग बली पर लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देवी-देवताओं को राजनीति से परे रखा जाना चाहिये, क्योंकि ईश्वर के अवतारों की कोई जाति नहीं होती।" 

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब हनुमान को कथित रूप से "मुसलमान" करार दे चुके हैं, तो इसी सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बजरंग बली को कथित तौर पर "जाट" बताया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने बजरंग बली की जाति को लेकर जारी बहस में शामिल होते हुए भगवान हनुमान को कथित रूप से "गोंड" बताया है। इनके अलावा, कुछ अन्य राजनेताओं ने भी हनुमान की जाति पर टिप्पणी की है।

टॅग्स :हनुमान जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया