लाइव न्यूज़ :

Sant Siyaram Baba Died: 94 वर्ष की आयु में निधन?, मोक्ष एकादशी के दिन संत सियाराम बाबा परलोक सिधारे?, नर्मदा नदी तट पर सुबह 6:10 बजे ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2024 17:14 IST

Sant Siyaram Baba Died: खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि सियाराम बाबा ने भट्टयान गांव में अपने आश्रम में सुबह करीब 6:10 बजे अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देनिमाड़ क्षेत्र में पूज्यनीय हिंदू संत के निधन पर दुख व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने बाबा के आश्रम का दौरा किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। संत के निधन को समाज और संत समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Sant Siyaram Baba Died: आध्यात्मिक संत सियाराम बाबा का बुधवार को मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित अपने आश्रम में संक्षिप्त बीमारी के बाद 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि सियाराम बाबा ने भट्टयान गांव में अपने आश्रम में सुबह करीब 6:10 बजे अंतिम सांस ली। संत के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने निमाड़ क्षेत्र में पूज्यनीय हिंदू संत के निधन पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा के आश्रम का दौरा किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संत के निधन को समाज और संत समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भगवान हनुमान के एक समर्पित अनुयायी सियाराम बाबा भक्तों से केवल 10 रुपये का दान स्वीकार करते थे तथा एकत्रित धन का उपयोग नर्मदा घाटों के जीर्णोद्धार और धार्मिक संस्थानों व मंदिरों के विकास के लिए किया गया।

बाबा अपने गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव और रामचरितमानस के निरंतर पाठ के लिए जाने जाते थे। सादगी भरी जीवनशैली के लिए जाने जाने वाले बाबा अपना खाना अपने आप बनाते थे और अपने दैनिक कार्य खुद ही करते थे।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब