अब सभी को सभी से खतरा है.., संजय राउत के ट्वीट ने महाराष्ट्र में बढ़ाई सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे, फड़नवीस, उद्धव, प्रियंका गांधी को किया टैग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 12, 2022 11:14 AM2022-07-12T11:14:30+5:302022-07-12T11:20:32+5:30

महाराष्ट्र में सियासी संकट के दौरान संजय राउत एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेताओं के खिलाफ लगातार मुखर होकर बोलते रहे हैं।

Sanjay Raut tweet Now everyone is in danger from everyone tagged Eknath Shinde Fadnavis Uddhav Priyanka Gandhi | अब सभी को सभी से खतरा है.., संजय राउत के ट्वीट ने महाराष्ट्र में बढ़ाई सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे, फड़नवीस, उद्धव, प्रियंका गांधी को किया टैग

अब सभी को सभी से खतरा है.., संजय राउत के ट्वीट ने महाराष्ट्र में बढ़ाई सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे, फड़नवीस, उद्धव, प्रियंका गांधी को किया टैग

Highlightsशिवसेना नेता के इस ट्वीट के कई कयास और मायने निकाले जा रहे हैंट्वीट में राउत ने देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बयानों और ट्वीट्स के जरिए हर बार चौंकाते हैं। लोगों के लिए उनके ट्वीट कभी-कभी अबूझ पहेली जैसे होते हैं। इस बीच उनके एक ट्वीट ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल पैदा कर दी है। संजय राउत ने लिखा है कि यहां अब सभी को सभी से खतरा है। 

शिवसेना नेता के इस ट्वीट के कई कयास और मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ट्वीट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ,  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है। संजय राउत ने लिखा- अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा हैं..। संजय राउत के इस ट्वीट से माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शिवसेना इस वक्त अपने ही अंतर्द्वंद से जूझ रही है। एक-एक कर, शिवसेना के कई नेताओं ने किनारा कर लिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के दौरान संजय राउत एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेताओं के खिलाफ लगातार मुखर होकर बोलते रहे हैं। शिंदे के उद्धव ठाकरे पर लगाए आरोपों और हमले को उन्होंने आगे आकर बचाव किया। उन्होंने इससे पहले ट्वीट में मौजूदा महाराष्ट्र सरकार को गैरसंवैधानिक बताया था। 

संजय राउत ने लिखा था-  जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है। यह सरकार संविधान के मुताबिक नहीं बनी है। यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है। सर्वोच्च न्यायालय में एक फैसला हो रहा है, उससे पता चलेगा कि देश में संविधान, क़ानून है या उसकी हत्या हो चुकी है।

Web Title: Sanjay Raut tweet Now everyone is in danger from everyone tagged Eknath Shinde Fadnavis Uddhav Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे