लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को ईडी ने भेजा समन, महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कल मुंबई में पेश होने के लिए कहा

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2022 13:44 IST

संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। उन्हें कल मुंबई में ईडी के ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच ईडी ने ये समन संजय राउत को भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने समन भेजा है।ईडी ने राउत को 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है, अप्रैल में भी की थी कार्रवाई। ईडी के समन पर संजय राउत ने कहा- शिवसेना की लड़ाई से मुझे रोकने की ये कोशिश है

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक जमीन घोटाले के मामले में समन भेजा है। ईडी ने संजय राउत को समन भेज कर मंगलवार को मुंबई में पेश होने के लिए कहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत को ये समन पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया है।

ईडी का ये समन उस समय आया है जब महाराष्ट्र में गंभीर सियासी संकट जारी है। खासकर शिवसेना के लिए ये हाल के वर्षों में सबसे बड़ी मुश्किल की घड़ी है। 

दरअसल शिवसेना के कई विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत पर उतर आए हैं और गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, शिवसेना की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर भी तमाम अटकलें जारी हैं।

वहीं ईडी द्वारा समन की खबर आने के बाद संजय राउत ने ट्वीट कहा, 'मुझे अभी पता चला है कि ईडी ने मुझे तलब किया है। अच्छा! महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम जारी है। हम, बालासाहब के शिवसैनिक एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। भले ही आप मुझे मार दें, मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं लूंगा। मुझे गिरफ्तार कर लो!'

शिवसेना के बागी नेताओं पर हमलावर हैं संजय राउत

उद्धव ठाकरे परिवार के बेहद करीबी संजय राउत पिछले कई दिनों से लगातार शिवसेना के बागी विधायकों पर तीखे हमले कर रहे हैं। संजय राउत ने हाल में कई बार इस पूरे सियासी संकट के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों का बागी हो जाना 'ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के दबाव' का परिणाम है। 

इससे पहले इसी साल अप्रैल की शुरुआत में ई़डी ने कुछ भूमि सौदों से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। राउत ने उस समय आरोप लगाया था कि यह कार्रवाई बदला लेने के तहत की गई है और उनके खिलाफ ईडी के दावे विफल हो जाएंगे।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए