लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का दावा, मिला था गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव, इस वजह से शिंदे गुट में नहीं हुए शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2022 11:31 IST

गौरतलब है कि संजय राउत शुक्रवार को धनशोधन के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए थे जिनसे  10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना संजय राउत ने कहा कि जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है?शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्हें गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन बालासाहेब का अनुसरण करते हैं इसलिए नहीं गए

मुंबईः महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उन्हें भी गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था। संजय राउत का कहना है कि वे बालासाहेब ठाकरे के सच्चे अनुयायी हैं इसलिए वे गुवाहाटी नहीं गए। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में संजय राउत ने कहा, मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करता हूं इसलिए मैं वहां नहीं गया। जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है?

संजय राउत शुक्रवार को धनशोधन के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए थे जिनसे  10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और अगर उन्हें तलब किया गया तो वह फिर से केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होंगे।

ईडी ने क्या राजनीतिक दवाब की वजह से उन्हें तलब किया?, इस सवाल पर शिवसेना सांसद ने कहा, इस देश का एक जिम्मेदार नागरिक, सांसद होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि जब देश की कोई भी जांच एजेंसी मुझे बुलाती है तो मैं उनके समक्ष जाकर बयान दूं। मुझे बुलाया गया, लोगों के मन में कुछ शंका है कि ये राजनीतिक दबाव में हुआ है, ऐसी कोई बात नहीं है।

संजय राउत ने आगे कहा,  उनके मन में शंका थी, टाइमिंग की थोड़ी समस्या है कि यही टाइमिंग क्यों रखी। 10 घंटे तक मैं उनके साथ रहा, अधिकारी बहुत अच्छे से मेरे साथ पेश आए। मैंने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। मैंने उन्हें कहा कि अगर आपको लगता है कि मुझे वापस आना चाहिए तो मैं फिर आ जाऊंगा।

 

टॅग्स :संजय राउतGuwahatiएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos