लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के बारे में बयान देकर बुरे फंसे संजय राउत, भाजपा विधायक ने भेजा कानूनी नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2020 14:23 IST

शिवसेना के सांसद ने सुशांत सिह राजपूत के पिता पर दूसरी शादी करने सहित कई अन्य आरोप लगाते मीडिया में बयान दिया था. इसी मामले में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देविधायक नीरज सिंह बब्लू ने पहले ही चेतावनी दी थी कि संजय राउत मनगढंत और आधारहीन बयान पर खेद नहीं जताते हैं तो कार्रवाई की जाएगी.नीरज सिंह बब्लू की तरफ से संजय राउत को जो लीगल नोटिस भेजा गया है, उसमें 48 घंटे का अल्टीमेटम है.भाजपा विधायक ने नोटिस भेजकर कहा है कि खेद नहीं जताते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.

पटना: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार की राजनीति गर्मा गई है. सुशांत राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बब्लू शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी में जुटे हुए हैं.

नीरज कुमार सिंह बब्लू के वकील ने संजय राउत को वकालतन(कानूनी) नोटिस भेजा है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पर की गई टिप्पणी से आहत होकर नीरज कुमार सिंह बब्लू को यह कदम उठाना पड़ा है.

दरअसल, शिवसेना के सांसद ने सुशांत के पिता पर दूसरी शादी करने सहित कई अन्य आरोप लगाते मीडिया में बयान दिया था. मुंबई से प्रकाशित शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी संजय राउत ने लिखते हुए उनके उपर टिप्पणी की थी.

उस बात से ही आहत होकर दिवंगत अभिनेता के चचेरे भाई ने सांसद संजय राउत को वकालतन नोटिस भेजने के लिए सहरसा के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार झा अनीश को अधिकृत किया था. नीरज सिंह बब्लू ने पहले ही चेतावनी दी थी कि संजय राउत मनगढंत और आधारहीन बयान दे रहे हैं और इस मामले में अगर वो खेद नहीं जताते हैं तो उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ेगा.

नीरज सिंह बब्लू की तरफ से संजय राउत को जो लीगल नोटिस भेजा गया है, उसमें 48 घंटे का अल्टीमेटम है. नोटिस में कहा गया है कि राउत अपने बयान को लेकर अगर खेद नहीं जताते हैं तो इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा. इस मामले में नीरज सिंह बबलू के वकील अनीस झा ने कहा है कि संजय राउत को ई-मेल के माध्यम से कानूनी नोटिस भेज दिया गया है और अब उनके जवाब का इंतजार है.

अगर 48 घंटे में उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया या फिर उस पर खेद नहीं जताया तो वैसी स्थिति में आगे मुकदमा किया जाएगा,वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार झा अनीश ने भेजे वकालतन नोटिस में कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह पर राज्यसभा सांसद संजय राउत का मीडिया और एक मुख्यपत्र में दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना व भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.

केके सिंह के संबंध में दो शादी करने और उसके बाद पुत्र के अच्छे संबंध नहीं रहने के बारे में दिया गया सांसद संजय राउत का बयान सरासर गलत और भ्रामक है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दूसरी शादी की ही नहीं थी. अपने बेटे को वे जान से ज्यादा चाहते थे और पत्नी की मौत के बाद पिता और उनकी चारों बेटियों ने उसे पाला था. सुशांत सिंह राजपूत एक उभरता हुआ सितारा और पितृभक्त इकलौता बेटा था.

एक बेटे और पिता के रिश्ते और केके सिंह के ऊपर दूसरी शादी करने के बेतुके बयान से विधायक नीरज कुमार बबलू सहित अन्य परिवार के सदस्यों समेत सुशांत के करोड़ों फैन्स की भावनाओं को ठेस पहुंची है. साथ ही उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति और मानसिक आघात पहुंचा है.

सांसद संजय राउत ने गैर जिम्मेदाराना बयान देकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने के साथ-साथ सुशांत केस के अनुसंधान को भी प्रभावित करने की कोशिश की है.

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा है कि सांसद संजय राउत वकालतन नोटिस प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर गैर जिम्मेदाराना वक्तव्यों के लिए क्षमा मांगें और खेद प्रकट करें. अन्यथा यह समझा जाएगा कि आपने भ्रामक एवं सत्य से परे बातों को जानबूझकर दुष्प्रचारित किया है.

ऐसे में मेरे मोवक्किल विधायक नीरज कुमार बब्लू आपके ऊपर विभिन्न सुसंगत धाराओं में वाद दाखिल करने को बाध्य होंगे और इसकी सारी जिम्मेवारी आपकी होगी.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील