Sanjay Gandhi Birth Anniversary: संजय गांधी की जयंती पर मेनका और वरुण गांधी ने दी श्रद्धांजलि
By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 14, 2019 01:38 PM2019-12-14T13:38:03+5:302019-12-14T13:38:03+5:30
Sanjay Gandhi Birth Anniversary: संजय गांधी की 73वीं जयंती पर उनकी पत्नी और बीजेपी सासंद मेनका गांधी और वरुण गांधी ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी नेता और सांसद मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी ने कांग्रेस के दिवगंत नेता संजय गांधी को उनकी 73वीं जयंती पर शनिवार को दिल्ली में श्रद्धांजलि दी।
पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने अपनी मां और मेनका गांधी के साथ शनिवार सुबह शांति वन जाकर संजय गांधी को श्रद्धांजलि समर्पित की।
My mother and I at Shanti Vana to pay tribute to my father Late Shri Sanjay Gandhi, on his 73rd birth anniversary. pic.twitter.com/xxdiAYr0h2
— Varun Gandhi (@varungandhi80) December 14, 2019
संजय गांधी की 1980 में प्लेन क्रैश में हुई थी मौत
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था, 23 जून 1980 को दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास हुए एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई थी।
संजय दिल्ली फ्लाइंग क्लब का एक विमान उड़ा रहे थे, और अपने ऑफिस के ऊपर एक एरोबैटिक पैंतरेबाजी करते समय, उन्होंने विमान से अपना नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
संजय ने 1974 में मेनका से शादी की थी और 1980 में उनके पुत्र वरुण गांधी का जन्म हुआ था। मेनका और वरुण दोनों अब बीजेपी के सांसद हैं।
संजय गांधी की पत्नी मेनका वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद हैं, जबकि उनके बेटे वरुण गांधी यूपी के ही पीलीभीत से बीजेपी सांसद हैं। मेनका नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं।