लाइव न्यूज़ :

जाट समाज के प्रति समाजवादी पार्टी की सोच निंदनीय : स्‍वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:42 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को जाट समाज के प्रति समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के वक्‍तव्‍य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जाट समाज के प्रति सपा की यह सोच निंदनीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ जाट समाज के प्रति समाजवादी पार्टी की यह सोच निंदनीय है--। जाट समाज ने खेल हो या बार्डर हो, हमेशा भारत माता का शीश गर्व से ऊंचा किया है और यदि कभी अपना शीश झुकाया है तो सिर्फ भारत माता के चरणों में ही झुकाया है।''

स्‍वतंत्र देव सिंह ने अपने इस ट्वीट में एक न्‍यूज चैनल का वीडियो क्लिप संलग्‍न किया है जिसमें समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता अबू आजमी को एक बहस के दौरान यह कहते सुना जा रहा है कि ‘‘वेस्टर्न यूपी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में पिछली बार मुजफ्फरनगर दंगे हुए और उस दंगे में हमारे वहां के लोकल (स्थानीय) लोग सपा के साथ नहीं गए, भाजपा के साथ गए और आपने देखा कि स्टेज के ऊपर वहां के जाट कम्युनिटी (समुदाय) के लोगों ने मौलाना के पैर छूकर और कहा कि हमसे गलती हो गई थी, सब समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं।''

उल्लेखनीय है कि अबू आजमी आजमगढ़ जिले के मूल निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत