लाइव न्यूज़ :

सपा नेता के विवादित बोल, 'महिलाएं ऐसे कपड़े पहनें जो अश्लील ना हो'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 16:30 IST

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामशंकर विद्यार्थी ने विवादित बयान दिया है। सपा नेता ने कहा है कि महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि वह अश्वलील कपड़े पहनती है।

Open in App

बलिया, 22 मई : महिलाओं के कपड़ों को लेकर समाजवादी पार्टी के महासचिव रामशंकर विद्यार्थी ने विवादित बयान दिया है। सपा नेता ने कहा है कि महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि वह अश्वलील कपड़े पहनती है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें अश्लीलता ना झलके। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ब्राजील की एक महिला, शरीर में थे कोकीन के 106 कैप्सूल

हाल ही में यूपी के बलिया में रामशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भगवान ने महिला और पुरुष की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से उन्हें कपड़े पहनने चाहिए। महिलाओं के  साथ रेप जैसी घटनाएं तब तक नहीं रुकेंगी जब तक महिलाओं के अश्लील कपड़ों पर रोक नहीं लगेगी। 

इस तरह की घटनाओं के लिए उन्होंने इंटरनेट को भी जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के हाथों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगना पड़ेगा।  विद्यार्थी ने कहा कि रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले अश्लीलता रोकनी पड़ेगी। साथ ही युवा लड़का लड़कियों के बीच भाई बहन के रिश्तों को बढ़ावा मिलना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सपा नेता ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर इस तरह का विवादित बयान दिया हो।

यह भी पढ़ें : 23 साल की एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप, डायरेक्टर सहित 4 लोगों ने मिलकर ऐसे की हैवानियत

  इससे पहले सपा नेता अबू आजमी भी महिलाओं के लिए विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर महिलाओं के पहवाने को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, नेता के इस बयान की चारो तरह जमकर आलोचना भी की जा रही है। फिलहाल सपा की ओर से इस तरह के विवादित बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण