लाइव न्यूज़ :

Sam Pitroda Remark LIVE Update: बयान से सहमत नहीं, भारतीय लोगों पर कमेंट ठीक नहीं, राजद सांसद मनोज झा ने सैम पित्रोदा को लताड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2024 14:59 IST

Sam Pitroda Racist Remark LIVE Update: राजद सांसद मनोज झा ने सैम पित्रोदा को टिप्पणी के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम में से कोई भी बयान के साथ नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम मिलाकर भारत नाम की माला बनती है।भारत की विविधता पर किसी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मनोज झा ने भाजपा को भी इस प्रकरण में विरोध करने को लेकर घेरा।

Sam Pitroda Racist Remark LIVE Update: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी के बाद छिड़े सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां खुद को इससे किनारे करते नजर आ रही हैं। इस बीच राजद ने भी अब सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी की निंदा की है। राजद सांसद मनोज झा ने सैम पित्रोदा को उनकी टिप्पणी के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम में से कोई भी सैम पित्रोदा के बयान के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तक ने इसका खंडन किया है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम मिलाकर भारत नाम की माला बनती है।

भारत की विविधता पर किसी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मनोज झा ने भाजपा को भी इस प्रकरण में विरोध करने को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देख रहा था। मैं पूछना चाहता हूं कि मणिपुर इसी देश की विविधता का हिस्सा है या नहीं।

साल भर से वहां तांडव मचा हुआ है और लड़कियां नग्न घुमाई गईं। प्रधानमंत्री के मुंह से आपने कुछ सुना क्या? क्यों टिप्पणी नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि सोनिया जी के बारे में गिरिराज सिंह ने जो टिप्पणी की थी तब यदि प्रधानमंत्री को गुस्सा आया होता तो मैं कहता कि ये देश के प्रधानमंत्री हैं, पर ये तो दल से ऊपर उठ ही नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की रंग-रूप की तुलना करते नजर आ रहे हैं। चीन और अफ्रीका के लोगों से भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की वो तुलना करते दिखे। जिसे लेकर कांग्रेस को सत्ता पक्ष ने निशाने पर लिया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सैम पित्रोदाकांग्रेसबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी