लाइव न्यूज़ :

"सैम पित्रोदा का पूर्वी भारत के लोगों को 'चीनी जैसा' कहना, नस्लवादी प्रहार है", हिमंत बिस्व सरमा समेत पूरी भाजपा हुई हमलावर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2024 13:35 IST

भाजपा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर हमला करते हुए कहा कि उनका पूर्व भारतीय लोगों के चीनियों जैसे दिखने वाला बयान सीधे तौर पर नस्लवादी टिप्पणी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसैम पित्रोदा का पूर्व भारत के लोगों के चीनियों जैसे दिखने वाला बयान नस्लवादी टिप्पणी है हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सैम भाई मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं एक भारतीय की तरह दिखता हूंअसम के सीएम ने कहा कि हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम एक हैं, अपने देश के बारे में थोड़ा समझें

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर हमला करते हुए कहा कि उनका पूर्व भारतीय लोगों के चीनियों जैसे दिखने वाला बयान सीधे तौर पर नस्लवादी टिप्पणी है। 

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 'द स्टेट्समैन' को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "दक्षिण भारत के लोग 'अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं और पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं।"

पित्रोदा के इस बयान पर हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी और सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में कहा "सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं एक भारतीय की तरह दिखता हूं। हम एक विविधता वाले देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं। अपने देश के बारे में थोड़ा समझें!"

हिमंत सरमा के अलावा तिरुवनंतपुरम से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पित्रोदा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे बेहद 'शर्मनाक' बताया है। उन्होंने कहा, "इस तरह से राहुल गांधी को उनके शिक्षक और मार्गदर्शक सैम पित्रोदा ने भारत को बांटना और देखना सिखाया है।"

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि पित्रोदा का बयान चर्चिल द्वारा भारतीयों के बारे में कही गई बात से अलग नहीं है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस हमेशा ओजी-ब्रेकिंग इंडिया पार्टी रही है। यह टिप्पणी चर्चिल ने हमारे बारे में जो कहा था, उससे अलग नहीं है। कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी उनके मार्गदर्शन के बाद भी ऐसा कहें।"

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी पित्रोदा की आलोचना में शामिल हुए और आरोप लगाया कि ये उस व्यक्ति की नस्लवादी टिप्पणियां है, जो राहुल गांधी का गुरु है। पूनावाला ने कहा, "'यह राहुल गांधी के शब्द और सोच ही हैं क्योंकि राहुल भी इन दिनों 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति कर रहे हैं। वो पहले जाति और भाषा के आधार पर बांटते हैं और अब वे भारतीय बनाम भारतीय कर रहे हैं।''

भाजपा नेता पूनावाला ने आगे कहा, "क्या सैम पित्रोदा की यह नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या यह अपमानजनक नहीं है? क्या यह टिप्पणी पूरे दक्षिण के लोगों पर नहीं है? राहुल गांधी की ''दुकान'' में वास्तव में ''नफरत का सामान'' है। जब तक कांग्रेस पूरी तरह स्पष्टीकरण नहीं देती और सैम पित्रोदा को बर्खास्त नहीं करती, इसे कांग्रेस का बयान माना जाना चाहिए।''

टॅग्स :सैम पित्रोदाहेमंत विश्व शर्माकांग्रेसBJPअसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos