लाइव न्यूज़ :

वीरता को सलामः जम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी अभियान में तैनात 180 जवानों को सबसे ज्यादा बहादुरी पदक

By भाषा | Updated: August 14, 2019 17:15 IST

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुल 946 पदकों की घोषणा की है। इनमें से तीन को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएमजी), जबकि 177 को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी) सम्मान से नवाजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी ग्रिड में तैनात जवानों के लिए कुल 114 बहादुरी पदक दिए गए हैं।वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में तैनात जवानों को ऐसे 62 पदक दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा घोषित किए गए वीरता पदकों में सबसे ज्यादा ऐसे 180 पदक जम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी अभियान में हिस्सा लेने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को मिले हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुल 946 पदकों की घोषणा की है। इनमें से तीन को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएमजी), जबकि 177 को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी) सम्मान से नवाजा गया है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी ग्रिड में तैनात जवानों के लिए कुल 114 बहादुरी पदक दिए गए हैं, जबकि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में तैनात जवानों को ऐसे 62 पदक दिए गए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में अभियान के लिए चार सुरक्षा कर्मियों को पदक मिले हैं।

बयान में कहा गया कि नौ कर्मियों को मरणोपरांत बहादुरी मेडल दिया गया है। पिछले साल की तरह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को अधिकतम 72 पदक गए हैं । इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस बल को 61, ओडिशा पुलिस को 23, छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए नौ पदक तथा सीमा सुरक्षा बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को दो-दो पदक मिले हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए 89 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक दिए गए हैं जबकि 677 को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिले हैं। कुल 56 कर्मियों को दमकल सेवा पदक और 44 अधिकारियों को होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक दिए गए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीमोदी सरकारसीआरपीएफआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है