लाइव न्यूज़ :

मानवता के सच्चे उपासक, हम सबके प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर नमनः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 13:26 IST

शाह ने भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू आदि मौजूद थे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झंडेवालान, नई दिल्ली में 'सेवा कार्यक्रम' के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।उपाध्याय जी एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी।

भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी और मोदी सरकार उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने में जुटी है।

शाह ने भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू आदि मौजूद थे । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झंडेवालान, नई दिल्ली में 'सेवा कार्यक्रम' के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ मानवता के सच्चे उपासक, अद्भुत संगठनकर्ता और हम सबके प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते हमें गर्व है कि गत पांच वर्षों से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीबों के कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है।’’

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल जी कहते थे कि जब तक हम समाज के गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं। उनकी प्रेरणा से अनेकों राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग, देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहआरएसएसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस