लाइव न्यूज़ :

शाहरुख के साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान, 'टाइगर 3' दिसंबर 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:28 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को कहा कि इस बात की संभावना है कि वह और उनके करीबी मित्र सुपरस्टार शाहरुख खान एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले, दोनों अभिनेता एक-दूसरे की आगामी फिल्मों ''टाइगर 3'' और ''पठान'' में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की ''टाइगर 3'' इस कड़ी में सलमान खान की तीसरी फिल्म होगी, जिसमें सलमान टाइगर नामक जासूस का किरदार निभाएंगे जबकि कैटरीना कैफ एक बार फिर जोया की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

वाईआरएफ एक्शन पर आधारित शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ''पठान'' का भी समर्थन कर रहा है, जिसमें सलमान अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

ऐसी खबरें हैं कि दोनों फिल्में जासूसों पर आधारित होंगी, जिसके चलते दोनों अभिनेता साथ दिखाई देंगे।

सलमान ने अपने 56वें जन्मदिवस पर पनवेल में स्थित फार्महाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''टाइगर 3'' दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। उन्होंने एक अन्य फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आने की बात भी कही।

अभिनेता ने पत्रकारों को बताया, ''हम 'टाइगर' और 'पठान' में साथ नजर आएंगे। 'टाइगर 3' दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। इसके बाद हम दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। ''

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ‘‘कभी ईद कभी दिवाली’’ और हास्य फिल्म ‘‘नो एंट्री’’ के पूरा होने के बाद वह ‘‘बजरंगी भाईजान’’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे जिसकी उन्होंने हाल में ही घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि ‘‘बजरंगी भाईजान’’ के सीक्वल की पटकथा वरिष्ठ पटकथा लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं जिन्होंने 2015 में मूल फिल्म की पटकथा भी लिखी थी। सीक्वल का शीर्षक ‘‘पवनपुत्र भाईजान’’ होगा।

कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘‘बजरंगी भाईजान’’ में सलमान ने ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो भारत में अपने अभिभावकों से बिछड़ गई एक गूंगी, पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पहुंचाने के लिए पड़ोसी देश पहुंच जाता है।

सलमान ने यह भी बताया कि फिलहाल प्रसाद के पुत्र और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ काम करने की उनकी कोई योजना नहीं है लेकिन वह ‘‘बजरंगी भाईजान’’ के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’