लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने लगाया आरोप, वीडियो बनाते समय सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड मेरे साथ करने लगे मारपीट, केस दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 07:39 IST

Open in App

टीवी के एक पत्रकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षकों पर उनके साथ मारपीट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है पत्रकार ने सलमान खान को साइकिल चलाते देख उनका वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसके बाद यह घटना हुई.पत्रकार अशोक पांडेय ने अंधेरी के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर. आर. खान की अदालत में भादंसं की धारा 323 (चोट पहुंचाने), 392 (लूटपाट) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत 'शिकायत' दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल की सुबह हुई थी जब सलमान खान साइकिल चला रहे थे और उनके दो अंगरक्षक उनके साथ मौजूद थे.पांडेय ने कहा कि वह कार से जा रहे थे और अभिनेता को देखने के बाद उनके अंगरक्षकों की सहमति लेकर वह खान का वीडियो बनाने लगे. हालांकि अभिनेता इस बात से खफा हो गए और उनके अंगरक्षक उनकी कार की तरफ बढ़े और उनके साथ मारपीट करने लगे.

पांडेय का आरोप है कि खान ने भी उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया. पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं लिखी, जिसके बाद उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा. प्राथमिकी एवं जांच की मांग वाले इस आवेदन पर मजिस्ट्रेट 12 जुलाई को सुनवाई करेंगे.

टॅग्स :सलमान खानमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां