लाइव न्यूज़ :

"सरकार ने कोई कार्रवाई का वादा नहीं किया, केवल आश्वासन दिया," खेल मंत्रालय के साथ वार्ता के बाद साक्षी मलिक बोलीं

By रुस्तम राणा | Updated: January 19, 2023 17:06 IST

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार ने कोई कार्रवाई का वादा नहीं किया, उन्होंने केवल आश्वासन दिया है और हम प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार ने कोई कार्रवाई का वादा नहीं कियाउन्होंने कहा- मंत्रालय ने केवल आश्वासन दिया है और हम प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैंपहलवानों ने कुश्ती फेडरेशन को भंग, बृजभूषण का इस्तीफा और उन्हें जेल भेजने की मांग की

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भारतीय पहलवानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को खेल मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता की। इस वार्ता के बाद पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। 

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार ने कोई कार्रवाई का वादा नहीं किया, उन्होंने केवल आश्वासन दिया है और हम प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं। हर जगह उनके लोग हैं। हमें केरल, महाराष्ट्र से फोन आ रहे हैं जो पीड़ित रही हैं। उन्होंने पीएम मोदी से इंसाफ की गुजारिश की। 

ओलंपियन पहलवान ने कहा कि हम पीएम साहब से न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं। वहीं धरना प्रदर्शन पर बैठे बजरंग पुनिया ने कहा, हमारे साथ 5-6 महिला पहलवान हैं जिन्होंने इन अत्याचारों का सामना किया है और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं। 

पुनिया ने कहा, हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे। यहां उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई फेडरेशन के खिलाफ है न कि सरकार के खिलाफ।

वहीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं। 

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के न केवल इस्तीफे की मांग की बल्कि, यौन उत्पीड़न के लिए उन्हें जेल भिजवाने की भी बात कही। फोगाट ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। 

भारतीय पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। साथ ही महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। पहलवानों ने आरोप लगाया कि कुश्ती महासंघ नए नए नियम बनाकर खिलाड़ियों का उत्पीड़न करता है। 

टॅग्स :WFIसाक्षी मलिकविनेश फोगाटVinesh Phogat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी