लाइव न्यूज़ :

एनकाउंटर में माहिर हैं सज्जनर, 11 साल पहले भी मारे थे एसिड अटैक के तीन आरोपी को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 17:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देदो छात्राओं पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। तेजाब के हमले में दोनों लड़कियों के चेहरे बुरी तरह जलकर खराब हो गए थे।

हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए।

अभी साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर हैं और इत्तेफाकन वर्ष 2008 में वारंगल में दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने के तीन आरोपियों को जब पुलिस की टीम ने ऐसी ही मुठभेड़ में मार गिराया था तो वह वारंगल में पदस्थ थे। वारंगल शहर के स्थानीय निवासी उस घटना को याद करते हुए बताते हैं कि वर्ष 2008 में इंजीनियरिंग की दो छात्राओं पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

उस समय सज्जनर वारंगल के पुलिस अधीक्षक थे। तेजाब के हमले में दोनों लड़कियों के चेहरे बुरी तरह जलकर खराब हो गए थे। घटना के विरोध में सार्वजनिक रोष फुट पड़ा था जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़ा कदम उठाया। बाद में एक पीड़िता ने हैदराबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

मुठभेड़ के बारे में स्थानीय व्यापारी अमरनाथ ने कहा, "हमें तेजाब हमले की पीड़िताओं के लिए बहुत दुख हुआ था लेकिन तीनों आरोपियों के मारे जाने के बाद हमें सूकून मिला। हमें दिशा(काल्पनिक नाम) के लिए बुरा लग रहा है। हम मानते हैं कि दिशा (काल्पनिक नाम) के परिवार को न्याय मिल गया है।"

गौरतलब है कि राजकीय अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक के रूप में कार्यरत महिला का शव 28 नवंबर को साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के शादनगर स्टेशन की सीमा में एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता थी। हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती से बलात्कार और उसकी हत्या कर देने के चारों आरोपियों की आयु 20 से 24 वर्ष थी।

उनमें से एक लॉरी चालक था और बाकी सहायक थे। उन्हें 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने बलात्कार के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को जला दिया था। सोशल मीडिया पर ढेर सारे लोगों ने मुठभेड़ मे आरोपियों को मारने के लिए साइबराबाद पुलिस और सज्जनार की तारीफ की। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादरेपउन्नाव गैंगरेपतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब