लाइव न्यूज़ :

सहस्रबुद्धे को आईसीसीआर अध्यक्ष के रूप में तीन साल के लिए पुनर्नियुक्ति मिली

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सहस्रबुद्धे ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रपति भवन ने मुझे आईसीसीआर अध्यक्ष के रूप में तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया है। मुझ पर इस विश्वास, समर्थन और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भी धन्यवाद। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के प्रति भी मैं आभार व्यक्त करता हूं।’’

सरकारी अधिसूचना के अनुसार उनका नया कार्यकाल एक जनवरी से प्रभावी होगा।

वर्ष 1950 में स्थापित आईसीसीआर भारत के विदेशी सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियां और कार्यक्रम तैयार करने तथा इनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos