लाइव न्यूज़ :

Sagardighi Bypolls Result: टीएमसी और भाजपा को झटका!, कांग्रेस-वाम गठबंधन प्रत्याशी 515 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 09:57 IST

Sagardighi Bypolls Result: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबायरन बिस्वास वाम समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार हैं।कांग्रेस-वाम गठबंधन प्रत्याशी 515 वोट से आगे हैं।तृणमूल और भाजपा ने क्रमशः देबाशीष बनर्जी और दिलीप साहा को मैदान में उतारा है।

Sagardighi Bypolls Result: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस-वाम गठबंधन प्रत्याशी 515 वोट से आगे हैं।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल सकता है। तृणमूल और भाजपा ने क्रमशः देबाशीष बनर्जी और दिलीप साहा को मैदान में उतारा है, जबकि बायरन बिस्वास वाम समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत से अधिक मत पड़े।

टॅग्स :उपचुनावपश्चिम बंगालचुनाव आयोगटीएमसीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल