लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट में आग की घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 22, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया में आग लगने के कारण लोगों की मौत से वह दुखी हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी

पुलिस ने बताया कि आग के कारण मरने वाले सभी लोग निर्माण श्रमिक थे, जिनके शव दमकल विभाग ने पांचवी मंजिल से बरामद किये । उन्होंने बताया कि नौ अन्य को मौके से निकाल लिया गया है।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ''पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी आग के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं । शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये मैं प्रार्थना करता हूं ।''

एसआईआई के मंजरी परिसर में ही कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड का उत्पादन किया जा रहा है।

हालांकि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला ने कहा है कि आग की घटना के कारण कोविशील्ड का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई