लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी शिअद (संयुक्त): ढींढसा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जुलाई शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी और किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने शिअद (संयुक्त) का गठन सत्ता पाने के लिए नहीं किया, बल्कि पंजाब और सिख पंथ की बेहतरी के लिए किया है। ढींढसा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, और अकाल तख्त को एक परिवार के “कब्जे” से “मुक्त” कराना चाहती है ताकि अकाली दल के मूल सिद्धांतों की रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी और दल के साथ गठबंधन करने संबंधी मीडिया में आई खबरें “अफवाह” हैं और इस संबंध में पार्टी के भीतर कोई बातचीत नहीं हो रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी