लाइव न्यूज़ :

शिअद संविधान प्रकरण : होशियारपुर की अदालत ने प्रकाश सिंह बादल को सम्मन जारी किया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:33 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब), 29 अक्टूबर होशियारपुर की एक अदालत ने इस आरोप पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल को तलब किया कि उन्होंने शिअद को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता देने के लिए निर्वाचन आयोग में गलत हलफनामा दिया था।

होशियारपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपिंदर सिंह ने बादल को सम्मन जारी कर उन्हें 28 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया।

पिछले महीने के प्रारंभ में इसी अदालत ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को इस मामले में अंतरिम जमानत दी थी। आरोप है कि उनकी पार्टी ने मान्यता प्राप्त करने के लिए निर्वाचन आयोग को गलत हलफनामा दिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह खेरा ने यह आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था कि शिअद के दो संविधान हैं, एक वह जिसे उसने गुरूद्वारा चुनाव आयोग को सौंपा था और दूसरा वह जिसे उसने राजनीतिक दल के रूप में मान्यता के लिए निर्वाचन आयोग को दिया था।

खेरा ने यह भी आरोप लगाया कि शिअद ने निर्वाचन आयोग को यह गलत हलफनामा दिया कि उसने समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता को शामिल करने के लिए अपने संविधान में संशोधन किया, जबकि उसने ‘पंथिक’ पार्टी के रूप में अपनी गतिविधियां जारी रखीं एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?