लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को सचिन पायलट ने दी नसीहत, कहा- असलियत स्वीकार करें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 19, 2019 20:15 IST

नरेंद्र मोदी सरकार को सचिन पायलट ने कहा, ''पहला कदम है कि असलियत स्वीकार करें, इनकार न करें। भारत और दुनियाभर में हुए सभी सर्वेक्षण बताते हैं कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है।''

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट आर्थिक मंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत दी है।सचिव पायलट ने कहा कि भारत और दुनियाभर के सर्वेक्षणों ने बताया है कि आर्थिक मोर्चे पर देश की हालत खराब है, इसे स्वीकारना होगा।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में गुरुवार (19 सितंबर) को देश के आर्थिक हालात पर अपनी बात रखी। अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने इशारों में नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत दी है। नरेंद्र मोदी सरकार को सचिन पायलट ने कहा, ''पहला कदम है कि असलियत स्वीकार करें, इनकार न करें। भारत और दुनियाभर में हुए सभी सर्वेक्षण बताते हैं कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है।'' उन्होंने कहा कि अगर हमें समस्या पता है तो अलोचना करने के बजाय सकारात्मक सलाह देनी चाहिए।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि आज हर सेक्टर में मंदी है। निवेशकों का आत्मविश्वास गिर गया है, एनपीए ऊपर चला गया है, बैंक लोन नहीं दे रहे हैं, रोजगार पैदा नहीं हो रहे हैं, कारखाने बंद हो गए हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''हमें स्वीकार करना होगा कि जब अर्थव्यवस्था के आंकड़ों की गणना का फार्मूला बदला तब जीडीपी अपने आप 2 फीसदी बढ़ गई थी। आंकड़े कहते हैं कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। वृहद आर्थिक वातावरण को संतुलित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।''

बता दें कि आर्थिक मंदी को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था को लेकर नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सरकार ने हाल में देश को आश्वस्त करते हुए बैंकों के विलयीकरण समेत कई कदम उठाए हैं। 

टॅग्स :इकॉनोमीकांग्रेससचिन पायलटनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारत सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह