लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि के व्रत में बड़ा लाभकारी साबित होगा यह साबूदाना, फास्टिंग में Sabudana के इन रेसिपी को ट्राई करना मत भूलिएगा, जानें फायदे

By आजाद खान | Updated: April 7, 2022 17:18 IST

जानकारों की माने तो साबूदाने में 45% कार्ब्स होता है, जिससे आपको देर तक भूख का एहसास नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसाबूदाना सेहत के लिए काफी अच्छा उपाय है।इससे आयरन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम आदि भी पाया जाता है।साबूदाने में फाइबर भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है।

Benefits Of Eating Sabudana: साल 2022 में चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से ही शुरू है, ऐसे में लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग व्रत के दौरान गेहूं के आटे की जगह कट्टू का आटा व साबूदाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। व्रत के दौरान साबूदाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वैसे तो लोग व्रत में कई पकवान खाते हैं, लेकिन इस दौरान यह देखना जरूरी होता है कि कौन से पकवान के खाने से आपका हेल्थ फिट रह सकता है। 

बात जब व्रत के दौरान हेल्थ की हो तो साबूदाने से अच्छा कोई चीज नहीं है। लोग व्रत के दौरान साबूदाना से बनी टिक्की, खीर व साबूदाना की खिचड़ी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि साबूदाने के खाने से क्या फायदे होते है और इसे व्रत में खाने से शरीर को कितना लाभ मिलता है। 

साबूदानें को कई तरीके से खा सकते हैं (Ways Of Eating Sabudana)

साबूदाने को खाने के कई तरीके है, खासकर के जब आप व्रत रखते है तो आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे उपयोग कर सकते हैं। साबूदाना से कई सारी टेस्टी रेसिपी बनाई जा सकती है। इसे आप व्रत के बाद नाश्ता में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आबूदाने की आप खीर, खिचड़ी और पकौड़े भी बनाकर व्रत में खा सकते हैं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और आपकी बॉडी भी फिट रहेगी। 

फाइबर की भरमार होती है साबूदाने में (Sabudana Full Of Fiber)

साबूदाने में भारी मात्रा में फाइबर पाई जाती है। इसलिए यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। फाइबर की वजह से व्रत के दौरान कब्ज और गैस जैसी समस्या भी नहीं होती है और इससे आपका पेट भी साफ रहता है। आपको बता दें कि साबूदाने में 45% कार्ब्स होता है, जिससे आपको देर तक भूख का एहसास नहीं होता है।

खून की कमी को दूर करता है साबूदाना (Sabudana Removes Lack Of Blood)

जिन लोगों को खून की कमी है और वे व्रत भी रखते हैं, उनके लिए साबूदाना सबसे अच्छा उपाय है। साबूदाने की सेवन से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें भारी तादात में आयरन पाए जाते है जो हमारे शरीर के रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सडाइट टिप्सनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम