लाइव न्यूज़ :

Sabarmati Express Derailed Near Kanpur: कैसे हादसे का शिकार हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई वजह

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2024 10:20 IST

Sabarmati Express Derailed Near Kanpur: साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी वैष्णव ने रेल हादसे की बताई वजहरेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैंयात्रियों के अन्य ट्रेन से भेजने का प्रबंधन किया जा रहा

Sabarmati Express Derailed Near Kanpur: कानपुर में देर रात साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन ट्रेन की 22 बोगियों का पटरी से उतरा कई सवाल खड़े करता है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) राकेश वर्मा ने शनिवार सुबह मामले में सूचना देते हुए कहा, "22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है। एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है। सौभाग्य से, किसी भी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है।" एडीएम ने कहा कि शनिवार सुबह कानपुर उत्तर प्रदेश में साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद, ट्रेन संख्या 19168) के पटरी से उतरने वाली जगह का आकलन किया जा रहा है। 

कैसे हुआ हादसा?

वहीं, हादसे का संज्ञान लेते हुए अश्विनी वैष्णन ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि यह हादसा क्यों और कैसे हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंजन ने ट्रैक पर रखी किसी वस्तु को टक्कर मार दी और पटरी से उतर गई।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित निकालने और कानपुर स्थानांतरित करने के लिए तुरंत बसों को स्थान पर भेज दिया। इसके अतिरिक्त, कानपुर में यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने में सहायता के लिए 8 कोच वाली मेमू रेक सुबह 5:21 बजे रवाना हुई। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन पटरी पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया। तेज चोट के निशान देखे गए।

अधिकारियों ने कहा कि लोको से 16वें कोच के पास मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों के किसी चोट की खबर नहीं है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

रेलवे डीआरएम झांसी डिवीजन दीपक कुमार ने कहा, "कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के जरिए वापस कानपुर ले जाया गया है। यात्रियों को उनके संबंधित गंतव्य तक ले जाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है।" 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए एक राहत ट्रेन की भी व्यवस्था की। भारतीय रेलवे ने कहा कि वह घटना की सक्रियता से जांच कर रही है।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवकानपुरRailwaysरेल हादसाभारतीय रेलRailway PoliceRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना