लाइव न्यूज़ :

एस गुरुमूर्ति ने सरकारी बैंककर्मियों को 'काझीसदाई' यानी 'मैल या गंदा' कहा, बैंक कर्मचारी संघ ने सरकार से की मांग, 'तुरंत हटाएं आरबीआई बोर्ड से'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2022 19:42 IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड मेंबर और संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने चेन्नई में तमिल पत्रिका 'तुगलक' की 52वीं वर्षगांठ समारोह में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके लिए तमिल शब्द 'काझीसदाई' का प्रयोग किया, जिसका अर्थ 'मैला या गंदा' होता है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड मेंबर एस गुरुमूर्ति की टिप्पणी से सरकारी बैंककर्मी हुए नाराज एक कार्यक्रम में गुरुमूर्ति ने सरकारी बैंककर्मियों के लिए तमिल शब्द 'काझीसदाई' का प्रयोग किया 'काझीसदाई' का अर्थ 'मैला या गंदा' होता है, जिससे बैंककर्मियों में गुरुमूर्ति को लेकर भारी आक्रोश है

चेन्नई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड मेंबर एस गुरुमूर्ति द्वारा बैंक कर्मचारियों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बैंक यूनियनों ने विरोध करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने चेन्नई में तमिल पत्रिका 'तुगलक' की 52वीं वर्षगांठ समारोह में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके लिए तमिल शब्द 'काझीसदाई' का प्रयोग किया, जिसका अर्थ मैला या गंदा होता है। गुरुमूर्ति ने जिस 'तुगलक' पत्रिका के समारोह में यह बात कही, वो उसके संपादक भी हैं।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक गुरुमूर्ति की इस टिप्पणी के खिलाफ विरोध करते हुए अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने आरबीआई बोर्ड से उनका इस्तीफा मांगा है। इस पूरे मामले में सबसे हैरानी वाली बात यह है कि गुरुमूर्ति ने बैंककर्मियों के खिलाफ यह टिप्पणी उस वक्त की, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी वहां मौजूद थीं।

पत्रिका 'तुगलक' की 52वीं वर्षगांठ समारोह में उपस्थित एक श्रोता के सवाल का जवाब देते हुए गुरुमूर्ति ने कहा कि सरकारी बैंक के अधिकारी कम वेतन और स्वतंत्रता की कमी के कारण तेजी से प्राइवेट बैंकों की ओर मुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सरकारी बैंकों के अच्छे कर्मचारी अपनी नौकरी इस कारण छोड़ रहे हैं क्योंकि उनका पैकेज बहुत कम है और वे स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। अब हमारे पास केवल 'काझीसदाई' (मैले या गंदे)  बचे हैं और यह उनके साथ मिलकर देश को वित्तीय क्षेत्र में विश्व स्तर पर कंपटिशन करना है।"

गुरुमूर्ति के इस बयान का सरकारी बैंक यूनियनों ने कड़ा विरोध किया है। इस मामले में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की तमिलनाडु यूनिट ने बयान जारी करते हुए कहा, "हमें उम्मीद नहीं थी कि उनके जैसा शख्स इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर सकता है। वो आरबीआई में सर्वोच्च पद पर हैं और उन्होंने बैंककर्मियों के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के सामने किया, जिन्होंने कोरोना महामारी के समय बैंक कर्मचारियों के निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सलामं किया है।"

इस मामले में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के सचिव वेंकटचलम ने कहा, "हम गुरुमूर्ति की विवादित टिप्पणी के लिए कड़ी निंदा करते हैं और उनसे मांग करते हैं कि वो अविलंब बैंक कर्मचारियों से मांफी मांगे। इसके अलावा हम सरकार से मांग करते हैं कि उनके खिलाफ एक्शन ले और उन्हें आरबीआई के बोर्ड से बाहर करे।"

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Nirmal Sitharamanचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव