लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: तेज बहाव में 12 घंटे फंसा रहा ग्रामीण, पुलिस की एक रिक्‍वेस्‍ट पर IAF ने बांध में फंसे शख्‍स की बचाई जान

By भाषा | Updated: August 17, 2020 14:38 IST

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) का दल भी वहां पहुंच गया था। अधिकारी ने बताया कि जब कश्यप को बचाने की कार्रवाई शुरू की गई तब खराब मौसम और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबिलासपुर जिले में बांध से पानी छोड़ने से तेज बहाव की चपेट में आए एक व्यक्ति ने पेड़ों को पकड़ कर अपनी जान बचाई12 घंटे बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बांध से पानी छोड़ने से तेज बहाव की चपेट में आए एक व्यक्ति ने पेड़ों को पकड़ कर अपनी जान बचाई और 12 घंटे बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि ग्रामीण जितेंद्र कश्यप (43) रविवार शाम को जिले के खुंटाघाट बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बनाए गए स्थान पर कूद गया था।

वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कश्यप ने किसी तरह वहां पत्थरों और पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन वह वहां 12 घंटे तक फंसा रहा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तब कश्यप को वहां से निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को भेजा गया।

वहीं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) का दल भी वहां पहुंच गया था। अधिकारी ने बताया कि जब कश्यप को बचाने की कार्रवाई शुरू की गई तब खराब मौसम और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तक बचाव दल कश्यप तक नहीं पहुंच पाया था।

बाद में कश्यप को बचाने के लिए वायुसेना की मदद लेने का फैसला किया गया। अग्रवाल ने बताया कि वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने सुबह लगभग 5:49 बजे रायपुर से उड़ान भरी और सुबह करीब 6:37 बजे फंसे हुए व्यक्ति को रस्सी के सहारे वहां से निकाल लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से इस बचाव कार्य में लगभग 20 मिनट लगा और हेलीकॉप्टर सुबह 7:35 बजे वापस रायपुर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि कश्यप को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?