लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर जारी, डालर के मुकाबले रुपया 17 माह के निचले स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: March 10, 2020 05:14 IST

गत सप्ताहांत शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 43 तक पहुंच गई है

Open in App
ठळक मुद्देकच्चे तेल के दाम 21.23 प्रतिशत गिरकर 35.66 डालर प्रति बैरल रह गये हैं।रोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बाद कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट ने रुपये को नीचे ला दिया।

कोरोना वायरस का कहर जारी रहने के बीच सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 74.17 रुपये प्रति डालर तक नीचे आ गया। यह इसका 17 माह का सबसे निचला स्तर है। दुनिया के कई देशों में पांव पसार चुके कोरोना वायरस की वजह से अब आर्थिक सुस्ती गहराने को लेकर शंका बढ़ती जा रही है। शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।कच्चे तेल के दाम 21.23 प्रतिशत गिरकर 35.66 डालर प्रति बैरल रह गये हैं। विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बीच दुनिया की कई प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बाद कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट ने रुपये को नीचे ला दिया।अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.99 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। इसके बाद यह ऊंचे में 73.85 रुपये और नीचे में 74.17 रुपये प्रति डॉलर तक गिरा। कारोबार की समाप्ति पर भारतीय रुपया पिछले दिन के मुकाबले 30 पैसे नीचे रहकर 74.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 43 तक पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में इस विषाणु से 1,10,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक यह दुनिया के 100 से अधिक देशों तक पहुंच चुका था।

टॅग्स :डॉलरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी