लाइव न्यूज़ :

इज़रायल दूतावास के पास बम मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, घटनास्थल के पास मिली संदिग्ध चिट्ठी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 27, 2023 07:46 IST

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में स्थित इजरायल के दूतावास के पास कथित बम मिलने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास कथित बम मिलने की सूचना के बाद मचा हड़कंपदूतावास के पास 'अज्ञात विस्फोटक' की अफवाह के बाद सुरक्षा अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे हालांकि सुरक्षा अधिकारियों को जांच में कोई बम नहीं मिला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में स्थित इजरायल के दूतावास के पास कथित बम मिलने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। दूतावास के पास 'अज्ञात विस्फोटक' की अफवाह के बाद सुरक्षा अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार 'विस्फोटक' मिलने की सूचना बीते मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे हुई, जिसके बाद लोकल पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दिल्ली फायर सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंची। विस्फोट की प्रारंभिक रिपोर्टों के बावजूद घटनास्थल पर जांचकर्ताओं को विस्फोट या आग का कोई सबूत नहीं मिला।

घटना की सूचना देने वाला कॉल एक ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया था, जिसने दूतावास के पीछे "विस्फोट" सुनने का दावा किया था। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि विस्फोट या आग का कोई संकेत नहीं देखा गया है।

हलांकि घटना के तुरंत बाद जांच में सुरक्षा अधिकारियों को इजरायली राजदूत के संबंध में एक संदिग्ध पत्र मिला। रिपोर्टों के अनुसार पत्र को टाइप किया गया था और उसकी भाषा कथिततौर पर बेहद "अपमानजनक" थी। वैसे सुरक्षा अधिकारियों ने पत्र की सामग्री का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जांचकर्ता इसे एक महत्वपूर्ण सबूत मान रहे हैं।

इस पूरे प्रकरण की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। मौके पर उंगलियों के निशान और अन्य संभावित सुरागों के लिए मिली हुई चिट्ठी का विश्लेषण किया जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि बरामद हुई चिट्ठी पर एक संदिग्ध झंडा बना हुआ है, जो सुरक्षा जांच को और भी गहरा बना रही है।

इस संबंध में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बम विस्फोट की कॉल मिली थी। घटना की प्रकृति का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस और दूतावास की सुरक्षा टीम दोनों सक्रिय रूप से जांच में शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्लीइजराइलदिल्ली पुलिसबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’