लाइव न्यूज़ :

15 करोड़ वाले बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने मांगी माफी, बोले- अपने शब्द वापस लेता हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 20:17 IST

वारिस पठान ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं वापस लेता हूं। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने नेता वारिस पठान से कर्नाटक में दिये गये उनके कथित 15 करोड़ लोगों वाले विवादित बयान पर सफाई मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकहा था कि ‘‘15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं।’’पठान के वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा।

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान के बयान पर पूरे देश में बवाल मच गया है। भाजपा ने तो हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोल दिया है।

इस बीच, '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी' वाले बयान पर वारिस पठान ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं वापस लेता हूं। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने नेता वारिस पठान से कर्नाटक में दिये गये उनके कथित 15 करोड़ लोगों वाले विवादित बयान पर सफाई मांगी थी।

पठान ने 16 फरवरी को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि ‘‘15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं।’’ पठान के वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगने से नहीं मिलतीं, वह छीनकर लेनी होती हैं, याद रखिए...(हम) 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’

बेंगलुरु में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित सभा में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में एक युवती ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये थे। ओवैसी ने लड़की के इस कृत्य की निंदा की थी और वह मंच पर उसे बोलने से रोकते हुए भी दिखे थे।

इस बीच भाजपा और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पठान के खिलाफ औरंगाबाद में प्रदर्शन किये तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने गुलमंडी इलाके में प्रदर्शन किया और पठान का पुतला फूंका। भाजपा विधायक अतुल साल्वे ने कहा, ‘‘वारिस पठान ने 100 करोड़ जनता की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने देश के लोगों को बांटने का प्रयास किया है। राज्य सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए तथा उन्हें मुंबई से बाहर भेज देना चाहिए।’’ मनसे ने भी विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेता प्रकाश महाजन ने कहा, ‘‘वारिस पठान की भाषा घृणास्पद है। उन पर राज्य में सार्वजनिक तौर पर भाषण देने पर रोक लगा देनी चाहिए और गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए