लाइव न्यूज़ :

आरटीआई से खुलासा, कोचिंग के गढ़ कोटा में 2011 से 2019 के बीच 104 विद्यार्थियों ने दी जान

By भाषा | Updated: October 4, 2020 15:14 IST

आरटीआई के तहत कोटा पुलिस के जवाब से यह भी मालूम हुआ है कि शहर के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों की मदद से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के दौरान खुदकुशी करने वाले इन विद्यार्थियों की उम्र 15 से 30 वर्ष के बीच थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा शहर में 2011 से 2019 के बीच अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली 31 लड़कियों समेत कुल 104 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली।मध्य प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने रविवार को बताया कि उनकी अर्जी पर कोटा पुलिस ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी है।

इंदौरः सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि राजस्थान के कोटा शहर में 2011 से 2019 के बीच अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली 31 लड़कियों समेत कुल 104 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कदम उठाने वाले ये विद्यार्थी कोचिंग का गढ़ माने जाने वाले शहर में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की उन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे जिनमें लाखों उम्मीदवारों को गलाकाट प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।मध्य प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने रविवार को बताया कि उनकी अर्जी पर कोटा पुलिस ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी है। कोटा के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने जवाब में बताया कि शहर में कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों की आत्महत्या के 2011 में छह, 2012 में नौ, 2013 में 13, 2014 में आठ, 2015 में 17, 2016 में 16, 2017 में सात, 2018 में 20 और 2019 में आठ मामले सामने आए।

आरटीआई के तहत कोटा पुलिस के जवाब से यह भी मालूम हुआ है कि शहर के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों की मदद से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के दौरान खुदकुशी करने वाले इन विद्यार्थियों की उम्र 15 से 30 वर्ष के बीच थी। इनमें राजस्थान के साथ ही बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, पंजाब, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के विद्यार्थी शामिल हैं।

आरटीआई से मिली जानकारी में इस बात का विशिष्ट ब्योरा नहीं दिया गया है कि देश के शीर्ष मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की जबर्दस्त होड़ में शामिल इन विद्यार्थियों ने किन कारणों से आत्महत्या की? हालांकि, गरीब तबके के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देने वाले पटना स्थित मशहूर संस्थान "सुपर 30" के संस्थापक आनंद कुमार का कहना है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के दौरान विद्यार्थी भारी मानसिक दबाव का सामना करते हैं।

उन्होंने कहा, "अक्सर इस दबाव का पहला कारण विद्यार्थियों के परिजनों का यह अरमान होता है कि उनकी संतानों को डॉक्टर या इंजीनियर ही बनना चाहिए।" कुमार ने सुझाया कि मेडिकल या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले किसी भी कोचिंग संस्थान में दाखिले से पहले विद्यार्थियों का अकादमिक रुझान जांचा जाना अनिवार्य होना चाहिए ताकि पता चल सके कि वे इन क्षेत्रों में जाना चाहते भी हैं या नहीं?

इस बीच, मनोचिकित्सक भास्कर प्रसाद ने कहा, "खासकर विज्ञान और गणित संकायों के विद्यार्थी 12वीं पास करने के बाद अगले पांच साल तक अपनी पढ़ाई को लेकर खासे तनाव का सामना करते हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपनी संतानों के व्यवहार पर लगातार नजर रखनी चाहिए। जरूरत महसूस होने पर उन्हें खुद अपने बच्चों की काउंसलिंग करने या किसी मनोचिकित्सक की सलाह लेने में देर नहीं करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "इस बात को भी समझे जाने की जरूरत है कि आत्महत्या का कदम उठाने वाले 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग अवसाद, व्यग्रता या किसी अन्य मनावैज्ञानिक समस्या से पहले ही जूझ रहे होते हैं। लिहाजा इन समस्याओं को लेकर सामाजिक स्तर पर समझ और संवेदनशीलता बढ़ाये जाने की जरूरत है।" 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील