लाइव न्यूज़ :

आरटीसी हड़ताल : येदियुरप्पा ने कहा, स्थिति पर निर्भर करेगा एसमा लगाना

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:18 IST

Open in App

बेंगलुरु (कर्नाटक), सात अप्रैल राज्य भर में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवा प्रभावित होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एसमा) लगाने का फैसला स्थिति पर निर्भर करेगा।

लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल के पीछे कुछ लोगों के “स्वार्थी इरादे” हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, “हमने उनकी (कर्मचारियों) नौ मांगों में से आठ को पूरा कर दिया है, इसके बावजूद वे जिद पर अड़े हुए हैं और बसें रोक दी हैं तथा जनता के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनसे काम पर लौटने का आग्रह करता हूं, हम बात कर सकते हैं।”

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने अंतरिम राहत के तौर पर वेतन में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है लेकिन इसे तत्काल लागू नहीं किया जा सकता क्योंकि आचार संहिता लागू है और अनुमति के लिए चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है।

उन्होंने कहा, “भले ही हमने निजी संचालकों की मदद से वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है, इसके बावजूद वे (आरटीसी कर्मचारी) हड़ताल पर जा रहे हैं जो गलत है। उन्हें हमें सख्त कदम उठाने पर मजबूर नहीं करना चाहिए औरसहयोग करना चाहिए।”

बेंगलोर महानगरीय परिवहन निगम (बीमटीसी), कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनकेडब्ल्यूआरटीसी), और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मचारियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले सात अप्रैल से हड़ताल बुलाई है।

यह हड़ताल आरटीसी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने में सरकार की “विफलता” के खिलाफ बुलाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos