लाइव न्यूज़ :

सबरीमला यात्रा के लिए बच्चों की आरटी-पीसीआर जांच जरूरी नहीं : केरल सरकार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर केरल सरकार ने कहा है कि सबरीमला तीर्थयात्रा में भाग लेने वाले बच्चों के लिए कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच आवश्यक नहीं है।

राज्य सरकार के 26 नवंबर के एक आदेश के अनुसार, बच्चों के साथ आने वाले माता-पिता और वयस्क यह सुनिश्चित करेंगे कि वे साबुन, सैनिटाइजर मास्क पास में रखें और सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के नियमों का पालन करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं और सबरीमला में तैनात कर्मचारियों को 72 घंटों के भीतर की आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र रखना होगा।

आदेश में कहा गया, ‘‘सरकार यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि बच्चों को आरटी-पीसीआर जांच के बिना सबरीमला तीर्थयात्रा पर जाने की अनुमति है। बच्चों के साथ आने वाले माता-पिता या वयस्क, बच्चों के स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए जवाबदेह होंगे और उन्हें साथ में साबुन, सैनिटाइजर रखना होगा। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का भी पालन करना होगा।’’

कोविड-19 महामारी के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए यात्रा कर रहे हैं। दो महीने की वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा के लिए मंदिर को 16 नवंबर को खोला गया था। महामारी और भारी बारिश के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करने के लिए इस बार ऑनलाइन पास की व्यवस्था की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos