लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बेंगलुरु में फ्लैटों में लौटने वाले निवासीयों के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

By उस्मान | Updated: August 14, 2021 11:08 IST

शहर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देशहर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैतीन साल के बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गयाहाल ही में स्कूल में बच्चों में कोरोना के मामले देखने को मिले

बेंगलुरु में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स और गेटेड कम्युनिटीज में रहने वाले उन लोगों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट (72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं) दिखाना अनिवार्य कर दिया है, जो शहर की यात्रा करके लौट रहे हैं। अगर बाहर से आने वाले लोगों ने रिपोर्ट नहीं दिखाई, तो उन्हें अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा और परिणाम आने तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

यह फैसला शहर के कलस्टर और कन्टेनमेंट जोन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता द्वारा लिया गया है। शहर में फिलहाल 160 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं और इनमें से आधे अपार्टमेंट हैं।

3 साल से ऊपर के बच्चों के लिए मास्क जरूरीबीबीएमपी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और अपार्टमेंट, हाउसिंग सोसाइटियों और गेटेड कम्युनिटीज की प्रबंधन समितियों को एक नोट में गुप्ता ने कहा कि यदि किसी निवासी या उसके परिवार के सदस्यों ने अंतरराज्यीय यात्रा की है, तो उन्हें टेस्ट करवाना होगा। यह नियम उन पर लागू नहीं होगा, जिन्होंने पूरी खुराक ले रखी है और रिपोर्ट निगेटिव है।

मास्किंग और डिस्टेंसिंग जैसे कोविड प्रोटोकॉल के सख्त पालन पर जोर देते हुए गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन और कम्युनिटीज को परिसर में आने या पहुंचने वाले सभी गैर-निवासियों की एक व्यापक सूची बनाए रखने का सुझाव दिया गया है। 

उन्हें यह देखना होगा कि किसी भी स्थान पर लोग इकट्ठे न हों और सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. बीबीएमपी के नोट में यह कहा गया है कि तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को मास्क पहनना चाहिए और उन्हें भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि यदि किसी हाउसिंग सोसाइटी या गेटेड कम्युनिटी में 100 मीटर के भीतर तीन या अधिक मामले सामने आते हैं, तो उसे क्लस्टर घोषित किया जाएगा और उस घर के साथ-साथ 100 मीटर के भीतर के सभी घरों को कंटेनमेंट जोन के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। 

एक अपार्टमेंट के मामले में, यदि एक मंजिल पर एक क्लस्टर का पता चलता है, तो उस मंजिल के साथ-साथ नीचे और ऊपर के तल को एक नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया जाएगा। कोई भी स्थान कम से कम 14 दिनों तक कन्टेनमेंट जोन घोषित रहेगा। 

बीबीएमपी ने आरडब्ल्यूए को प्रभावी संचार, निगरानी और कोविड की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स बनाने का सुझाव भी दिया है। आरडब्ल्यूए को निर्देश दिया गया है कि परिवार के किसी भी प्रभावित निवासी के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न किया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन