लाइव न्यूज़ :

संघ ने सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर दी अंतिम विदाई, लिखा-'अत्यंत अकल्पनीय, अविश्वसनीय व दुखद समाचार है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 15:08 IST

सुषमा स्वराज का निधन: सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि सुषमा स्वराज आर्टिकल 370 पर मिली सफलता से खुश थीं।67 वर्षीय सुषमा स्वराज का 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी की तरफ से पत्र जारी कर सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया गया है। आरएसएस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परिवर्तन काल में सुषमा स्वराज का जाना असहनीय है। पत्र में यह भी लिखा है कि सुषमा स्वराज आर्टिकल 370 पर मिली सफलता से खुश थी। 

आरएसएस की ओर से जारी पत्र में लिखा है, ''अत्यंत अकल्पनीय, अविश्वसनीय और दुखद समाचार है। सुषमा स्वराज का असामियक निधन, यह अत्यंक वेदनायक है। लगभग 45 साल का उनका सामाजिक, राजनैतिक जीवन विविध दृष्टि से अनुकरणीय रहा है। एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल नेत्री, सक्षम और प्रभावी मंत्री के रूप में उनकी प्रतिमा हम सबके स्मृति में सदा रहेगी।''

67 वर्षीय सुषमा स्वराज का 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

सुषमा स्वराज बीजेपी की एक ऐसी हस्ती थीं जिन्होंने न सिर्फ एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी छवि बनाई, बल्कि उन्हें 'जन मंत्री' कहा जाता था। सुषमा स्वराज 67 साल की थीं। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव-2019 लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार वह मोदी सरकार का हिस्सा नहीं थीं। सुषमा के इस फैसले से उनके प्रशंसक दुखी थे तो कई उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं भी जता रहे थे। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया