लाइव न्यूज़ :

आज से पुष्कर में सहयोगी संगठनों के साथ आरएसएस की समन्वय बैठक शुरू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 7, 2019 11:11 IST

तीन दिवसीय समन्वय बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इसके शीर्ष पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे200 से अधिक प्रतिनिधि समन्वय बैठक में भाग लेंगेबैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति और पर्यावरण संरक्षण पर प्रमुखता से चर्चा होगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भाजपा सहित अपने विभिन्न सहयोगी और संबद्ध संगठनों के साथ समन्वय बैठक शनिवार से शुरू हो रही है और सूत्रों के मुताबिक अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाया जाना, घाटी की मौजूदा स्थिति और राम मंदिर मुद्दा एजेंडा में अहम है.

तीन दिवसीय समन्वय बैठक शनिवार को शुरू होगी और इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इसके शीर्ष पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. आरएसएस के प्रचार प्रभारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को राजस्थान के शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

आरएसएस का सहयोगी संगठन 'सीमा जागरण' अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को हटाए जाने और कश्मीर की स्थिति पर एक प्रस्तुति दे सकता है. यह संगठन सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करता है. इसी प्रकार स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय मजदूर संघ देश में समग्र आर्थिक मंदी के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारी देंगे.

सूत्रों ने कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई पर विश्व हिंदू परिषद मामले में चल रही न्यायिक कार्यवाही का विवरण साझा करेगी. कुमार ने कहा कि संघ के 35 सहयोगी और संबद्ध संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधि समन्वय बैठक में भाग लेंगे. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति और पर्यावरण संरक्षण पर प्रमुखता से चर्चा होगी.

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आरएसएस की यह पहली समन्वय बैठक है. नड्डा के अलावा भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और महासचिव राम माधव भी बैठक में शामिल होंगे. कोई भी केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय बैठक में भाग नहीं लेंगे क्योंकि यह आरएसएस और उसके सहयोगियों और संबद्ध संगठनों की समन्वय बैठक है.

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतधारा ३७०राम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे