लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'सालों की मेहतन से पूर्वोत्तर में आया बदलाव'

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:41 IST

भागवत ने कहा कि कई बार अरुणाचल के लोग जब देश के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो उनके साथ विदेशियों जैसा बर्ताव होता है। संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘जब वे दिल्ली आते हैं...हमें लगता है कि दिल्ली के लोगों में बेहद जागरुकता है।

Open in App

पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां कहा कि इस ‘अनवरत’ प्रयास के कारण इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी भावना के साथ बदलाव आने वाला है। उन्होंने नंदकुमार जोशी द्वारा अरुणाचल प्रदेश में काम के दौरान हुए अनुभवों पर लिखी गई ‘शुभारंभ’ नाम की किताब के विमोचन के दौरान यह बातें कहीं।

भागवत ने कहा कि कई बार अरुणाचल के लोग जब देश के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो उनके साथ विदेशियों जैसा बर्ताव होता है। संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘जब वे दिल्ली आते हैं...हमें लगता है कि दिल्ली के लोगों में बेहद जागरुकता है। लेकिन दिल्ली में लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वे चीन से हैं? उन्हें कैसा लगता होगा?’’

उन्होंने कहा कि असम समेत पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव होता था। भागवत ने कहा लेकिन संघ के कार्यकर्ताओं की कई पहलों ने वहां ऐसा माहौल बनाया है ऐसी भावना पैदा की है कि ‘‘हम एक हैं,हम भारत का हिस्सा हैं’’।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं