लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'नेताजी का सपना अधूरा, हमें मिल कर पूरा करना होगा'

By शिवेंद्र राय | Updated: January 23, 2023 13:24 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के लिए उनके योगदान को याद किया। नेताजी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया।

Open in App
ठळक मुद्देआज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई जा रही हैसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने नेताजी को याद कियाकोलकाता के शहीद मीनार मैदान में लिया एक कार्यक्रम में हिस्सा

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस दौरान संघ प्रमुख ने देश के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और उनके महान त्याग और बलिदान के याद किया।  

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा, "पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। नेताजी के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं। हमें इसे मिलकर पूरे करने होंगे।  नेता जी ने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। नेता जी का जीवन लगभग वनवास में गुजारने जैसा था। उन्होंने अपने जीवन के बहुत से हिस्से वनवास में गुजारे। उन्हें अपना सर्वस्व बलिदान देश के लिए कर दिया।"

कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में हुई रैली में संघ के कोलकाता और हावड़ा महानगर के 15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ के इस कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी के साथ कई भाजपा नेता भी शामिल हुए। बता दें कि पूरे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया। ऐसा कर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विशेष श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबेधित करते हुए कहा, "आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे। मैं सभी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।"

सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह ने भी अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा, " जब देश को नेताजी ने आजाद हिंद फौज के प्रयास से आजाद कराने का प्रयास किया तब भी इसी हिस्से को देश में सबसे पहले स्वतंत्रता प्राप्त करने का सम्मान मिला और नेताजी के हाथ से इसी द्वीप पर अपना तिरंगा पहली बार लहराया गया।" 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसपराक्रम दिवससुभाष चंद्र बोसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई