समाज में ‘असमानता’ अब भी मौजूद, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- लोगों ने करीब 2,000 वर्षों तक अधर्म को धर्म समझ रखा था

By भाषा | Published: December 22, 2022 02:30 PM2022-12-22T14:30:53+5:302022-12-22T14:32:34+5:30

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘‘सामाजिक असमानता अब भी विद्यमान है क्योंकि हमने करीब 2,000 वर्षों तक अधर्म को धर्म समझ रखा था। अन्यथा, धर्म में यह अवधारणा नहीं होती है कि कौन श्रेष्ठ है और कौन तुच्छ है।’’

RSS chief Mohan Bhagwat said 'Inequality' still exists in society people had mistaken Adharma for religion nearly 2,000 years | समाज में ‘असमानता’ अब भी मौजूद, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- लोगों ने करीब 2,000 वर्षों तक अधर्म को धर्म समझ रखा था

संतों का अनुसरण करने की जरूरत है। हमें अपने अहम् से निपटने की जरूरत है।

Highlights600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित प्रमुख स्वामी महाराज नगर में बोल रहे थे।उपदेश देने के बजाय लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में इसे व्यवहार में लाना चाहिए, जैसा कि प्रमुख स्वामी महाराज ने किया था।संतों का अनुसरण करने की जरूरत है। हमें अपने अहम् से निपटने की जरूरत है।

अहमदाबादः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज में ‘असमानता’ अब भी मौजूद है क्योंकि लोगों ने करीब 2,000 वर्षों तक अधर्म को धर्म समझ रखा था। वह बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी शताब्दी समारोहों के हिस्से के तहत यहां 600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित प्रमुख स्वामी महाराज नगर में बोल रहे थे।

प्रमुख स्वामी का 95 वर्ष की आयु में अगस्त 2016 में निधन हो गया था। आरएसएस प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘सामाजिक असमानता अब भी विद्यमान है क्योंकि हमने करीब 2,000 वर्षों तक अधर्म को धर्म समझ रखा था। अन्यथा, धर्म में यह अवधारणा नहीं होती है कि कौन श्रेष्ठ है और कौन तुच्छ है।’’

भागवत ने कहा कि उपदेश देने के बजाय लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में इसे व्यवहार में लाना चाहिए, जैसा कि प्रमुख स्वामी महाराज ने किया था। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार, संपत्ति या शारीरिक मजबूती के बारे में झूठा गौरव लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर करता है वे अन्य की तुलना में श्रेष्ठ हैं।

भागवत ने कहा, ‘‘सामाजिक असमानता धर्म का परिणाम नहीं है। हमारे संतों ने भी कहा है और यहां तक कि धार्मिक ग्रंथ भी इस अवधारणा का समर्थन नहीं करते हैं। हमें संतों का अनुसरण करने की जरूरत है। हमें अपने अहम् से निपटने की जरूरत है। क्योंकि यह हमें अपनी आदतें बदलने से रोकता है और इसी जगह संतों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

Web Title: RSS chief Mohan Bhagwat said 'Inequality' still exists in society people had mistaken Adharma for religion nearly 2,000 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे